महिला की सिंगिंग के फैन हुए रहमान, वीडियो शेयर कर बदली किस्मत

सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कुछ भी वायरल हो जाता है. सोशल मीडिया के जरिए कई तरह के टैलेंट भी सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में एक महिला गाना गा रही है. वीडियो को देख कर सिंगर ए आर रहमान भी महिला की आवाज के कायल हो गए हैं. वो खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए.

ए आर रहमान ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इसे अब तक 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में महिला 'ओ छलिया' सॉन्ग गा रही हैं.

वीडियो के नीचे एक शख्स ने कमेंट कर गाने वाली महिला का नाम बताया. शख्स ने बताया कि महिला का नाम बेबी है, जो आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले की रहने वाली है. यूजर ने यह भी बताया कि वीडियो  देखने के बाद महिला को म्यूज़िक डायरेक्टर कोटेश्वर राव ने गाने का मौका दिया है.

बता दें कि इससे पहले शंकर महादेवन भी एक शख्स की सिंगिंग के मुरीद हो गए थे. शंकर ने उसके साथ गाने की इच्छा भी जाहिर की थी. शख्स का नाम राकेश उन्नी है. वो केरल के रहने वाले हैं. उन्होंने कमल हासन की फिल्म ''विश्वरूपम'' का एक गाना गाया था. सिर्फ शंकर महादेवन ही नहीं बल्कि ऐसे कई सारे स्टार थे जो राकेश के दीवाने हो गए थे.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने गंगा जल लेकर कसम खाई कि राज्य की सत्ता में आने पर दस दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करेंगे. पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर छोटे नेताओं को भी मां गंगा की कसम खाकर किसानों को यकीन दिलाना पड़ रहा है कि वो किसानों के साथ झूठे वादे नहीं कर रहे हैं. वहीं बीजेपी की दलील है कि कांग्रेस भले ही गंगाजल लेकर कसम खा ले लेकिन किसान उनके झांसे में नहीं आएंगे. 

रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के तमाम नेताओं ने सौगंध खाई कि सत्ता में आई तो दस दिनों के भीतर उनका कर्ज माफ कर दिया जाएगा. राज्य में कांग्रेस ने अपने पार्टी घोषणापत्र में भी इस बात का हवाला दिया है कि यदि पार्टी सत्ता में आई तो सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ होगा. कांग्रेस के इस वादे से किसान गदगद हैं, लेकिन उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि वाकई कांग्रेस पार्टी अपने वादे को निभाएगी.

राजनीतिक दलों के वादों को लेकर किसानों का अनुभव अच्छा नहीं रहा है, इसलिए वो कांग्रेस के घोषणापत्र को ही नहीं बल्कि उसके नेताओं के वादों को भी सिर्फ छलावा समझ रहे हैं.

वहीं बीजेपी ने भी किसानों की कर्ज माफी का दावा किया है. पार्टी की दलील है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह ने किसानों के कल्याण के लिए एक से बढ़कर एक ऐसी योजनाएं चलाई हैं जिससे किसानों के सामने कर्ज लेने की नौबत ही ना आए. पार्टी ने यह भी कहा है कि राज्य की रमन सिंह सरकार ने हर साल साढ़े तीन लाख से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ़ किया है.

Comments